कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी केंद्र पर कोरोना संक्रमण तो कभी टीकाकरण को लेकर कटाक्ष करते आए है। राहुल के ऐसे ही एक तंज पर बुधवार को भाजपा के प्रवक्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने जोरदार हमला करते हुए राहुल पर कड़ा पलटवार किया।
हर्षवर्धन ने कहा कि ‘कांग्रेस के युवराज’ का ‘भ्रम फैलाने का एजेंडा’ अब नहीं चलेगा। हर्षवर्धन ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, ‘‘कोविशील्ड की डोज़ के बीच अंतराल बढ़ाने का फ़ैसला पारदर्शी व वैज्ञानिक सबूतों पर आधारित है, लेकिन अतुल्य प्रतिभा के धनी कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जी के ज्ञान के सामने तो आर्यभट्ट व अरस्तु जैसे विद्वान भी नतमस्तक हो जाएं। वैक्सीन पर भ्रम फ़ैलाने का एजेंडा अब नहीं चलेगा।’’
#COVISHIELD की डोज़ के बीच अंतराल बढ़ाने का फ़ैसला पारदर्शी व वैज्ञानिक सबूतों पर आधारित है,लेकिन अतुल्य प्रतिभा के धनी @INCIndia युवराज श्री @RahulGandhi जी के ज्ञान के सामने तो आर्यभट्ट व अरस्तु जैसे विद्वान भी नतमस्तक हो जाएं।वैक्सीन पर भ्रम फ़ैलाने का एजेंडा अब नहीं चलेगा। https://t.co/4qghSxKcQW— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) June 16, 2021
वहीं, कांग्रेस नेता ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया था, ‘‘देश को तुरंत व पूर्ण टीकाकरण चाहिए- मोदी सरकार की निष्क्रियता से हुई टीके की कमी को छुपाने के लिए भाजपा के रोज़ के झूठ और खोखले नारे नहीं!‘‘ राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री की झूठी छवि बचाने के लिए केंद्र सरकार की लगातार कोशिशें वायरस को बढ़ावा दे रही हैं और जनता की जान ले रही हैं।’’
उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसमें कथित तौर पर कहा गया है कि कई वैज्ञानिकों ने टीकों की दोनों खुराक के बीच अंतराल बढ़ाने के कदम का समर्थन किए जाने से इंकार किया है। राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न राज्यों में जान गंवाने वाले चिकित्सकों का आंकड़ा साझा किया और कहा कि वह इन शहीदोंको सलाम करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



