केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के दूसरे दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदानोम ग्रेब्रेयसस और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक की और स्वास्थ्य के वैश्विक महत्व वाले मुद्दों पर चर्चा की।
मांडविया ने ट्वीट किया, ” जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों के बैठक के दूसरे दिन डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ टेड्रोस अदानोम ग्रेब्रेयसस, ओईसीडी के वैश्विक स्वास्थ्य सलाहकार निक टॉमलिंसन और ओईसीडी के रोजगार, श्रम और सामाजिक मामलों के निदेशक स्टेफानो स्कारपेटा के साथ एक अनौपचारिक बैठक की।” मांडविया ने रविवार को ब्रिटेन, ब्राजील और इटली के अपने समकक्षों से मुलाकात की थी। वह जी20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के लिए सात सितंबर तक इटली के चार दिवसीय दौरे पर हैं।


Download Android App
Download iOS App



