हैदराबाद : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को डॉक्टरों से अपील की कि वे जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के खतरे के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाएं क्योंकि कोई स्वस्थ देश ही एक समृद्ध देश बन सकता है। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्धाटन करने के बाद नायडू ने जोर दिया कि लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए क्योंकि उपचार से बेहतर रोकथाम है।
नायडू ने कहा कि अगर लोग स्वस्थ रहेंगे तो स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में देश का जो धन खर्च हो रहा है, वह खुद ब खुद नीचे आ जाएगा। उन्होंने ‘आयुष्मान भारत’ शुरू करने के लिए केंद्र सरकार की प्रशंसा की। इस स्वास्थ्य बीमा का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में पांच करोड़ और शहरी क्षेत्रों में 2.5 करोड़ लोगों को मिलेगा। ‘आयुष्मान भारत’ के तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है।


Download Android App
Download iOS App



