केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल यानि शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, वह राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने समेत विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह नामसे में भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों के साथ भी बातचीत करेंगे। गृह मंत्री शाह सुबह राज्य के तिरप जिले में पहुंचेंगे और रामकृष्ण मिशन आश्रम, नरोत्तम नगर के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे। वह लोहित जिले के परशुराम कुंड का भी दौरा करेंगे और स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे।
नामसे में करेंगे जनसभा
अपने दौरे के दूसरे दिन 22 मई को गृह मंत्री सुबह 9.30 बजे सामाजिक संगठनों से मुलाकात करेंगे और बाद में दर्शन के लिए नामसे में गोल्डन पगोडा जाएंगे। वह सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच नामसे में एक जनसभा करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

अर्धसैनिक बलों के साथ करेंगे बातचीत
अपने अंतिम कार्यक्रम में, गृह मंत्री शाह सुरक्षा और विकास समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स, बीआरओ के साथ भी बातचीत करेंगे। एमएचए अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद, उनका दिल्ली वापस आने का कार्यक्रम है।

Download Android App
Download iOS App