विपक्षी गठबंधन INDIA’ मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुट गई है। मॉनसून सत्र के पहले ही दिन विपक्षी दलो ने केंद्र सरकार को मणिपुर समेत कई मुद्दों पर घेरना शुरू कर दिया है। विपक्षी दल लगातार मांग कर रहे है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ही सदनों में मौजूद रहकर मणिपुर पर बयान जारी करें और हालतो को काबू में करने के लिए उपाय बताएं।
विपक्ष दिशा हीन-PM
भाजपा की संसदीय दल की बैठक भी खत्म हो गई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांसदों को सलाह दी है कि विपक्ष का काम है प्रदर्शन करना। उन्हें करने दे और अपने काम पर ध्यान दें। हमें 2047 तक विकसित देश बनाना है। हमने तीसरे टर्म में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाई है। विपक्ष दिशा हीन है। अंग्रेज आए और उन्होंने अपना नाम ईस्ट इंडिया कंपनी रखा था उसी तरह विपक्ष अपने को INDIA के नाम से पेश कर रहा है।
लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, मणिपुर पर सरकार चर्चा के लिए तैयार है तो कार्यस्थगन प्रस्ताव का क्या मतलब है। वहीं भाजपा सांसद पीयूष गोयल ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ अत्याचार पर भी चर्चा कि बात कही है। लोकसभा में हंगामे के चलते कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



