देश में त्योहारों का सीजन शुरु हो गया है। त्योहारों के मौके पर लोग बड़ी संख्या में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते है। इस दौरान ट्रेनों में सफर करने वालों की तादात भी बढ़ जाती है। और ऐसे में ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलना भी मुश्किल हो जाता है। इस परेशानी का समाधान करने के लिए रेलवे की एक विकल्प स्कीम है।
अब होगा टिकट कंफर्म
बता दे कि त्योहारों के समय के बीच ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। जब से ऑनलइन टिकट की बुकिंग शुरु हुई है, इससे लोगों को काफी ज्यादा आसानी भी हो गई है। इसका इस्तेमाल भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। लेकिन अगर ऑनलाइन टिकट बुक करवाने पर टिकट कंफर्म नहीं होता है तो टिकट केंसल कर दिया जाता है।इसके साथ ही किराए को रिफंड भी कर दिया जाता है। जिसकी वजह से से लोगों को अपने बाहर जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ता है।
विकल्प स्कीम को यात्रियों की सुविधा के लिए शुरु
विकल्प स्कीम के जरिए ऑनलाइन बुकिंग का टिकट कंफर्म होने के चांस बढ़ाने का काम करती है। विकल्प स्कीम को भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए शुरु किया है। जिसके लिए आप ऑनलाइन वेटिंग टिकट खरीदने के अलग-अलग ट्रेन के विकल्प को चुनकर कंफर्म टिकट पर यात्रा कर सकते है। अल्टरनेट ट्रेन एकोमोडेशन स्कीम (ATAS) को रेलवे ने VIKALP स्कीम का नाम दिया है। रेलवे इस स्कीम के जरिए यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा कंफर्म टिकट देने की कोशिश करता है।


Download Android App
Download iOS App



