विमान सेवा देने वाली इंडिगो ने सोमवार को कहा कि कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारी सितंबर तक हर महीने चार दिन तक अनिवार्य रूप से बिना वेतन अवकाश (एलडब्ल्यूपी) पर जाएंगे। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है।
इंडिगो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (उड़ान परिचालन) अशीम मित्रा ने एयरलाइन के पायलटों को भेजे ई-मेल में कहा, ‘‘महामारी की दूसरी लहर हम सभी के लिये कठिन है। इसके कारण यात्री संख्या कम हुई है। ऐसे में हमें वाणिज्यिक उड़ानों में कटौती करनी पड़ी है।’’
उन्होंने कहा कि क्षमता में कमी के कारण एयरलाइन सभी कर्मचारियों के लिये एलडब्ल्यूपी व्यवस्था लागू करेगी। यह 1.5 से 4 दिन का होगा जो कर्मचारी समूह पर निर्भर करेगा।बी और ए- बैंड में आने वाले कर्मचारियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। एयरलाइन के ज्यादातर कर्मचारी बी और ए-बैंड में ही हैं। यह सबसे निचला बैंड है।मित्रा के अनुसार, ‘‘सभी पायलट एक जून, 2021 से अगले तीन महीने तीन दिन का एलडब्ल्यूपी लेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



