मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत उन प्रयासों का नतीजा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश को सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, सक्षम और सशक्त बनाने के लिए शुरू किए हैं।
शर्मा ने आईएनएस विक्रांत को प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा नौसेना में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि आईएनएस विक्रांत का नौसेना में शामिल होना देश को वैश्विक ताकत बनाने की दिशा में एक बड़ कदम है, जिसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा विक्रांत के डिजाइन और निर्माण से जुड़ वैज्ञानिकों, इंजीनियरों तथा तकनीशियनों का आभार जताते हैं।
वैज्ञानिक दुनिया के किसी भी देश से पीछे नहीं भारत
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 75 प्रतिशत स्वदेशी तकनीक और उपकरणों से आईएनएस विक्रांत के निर्माण के साथ ही दुनिया के उन चार देशों में शामिल हो गया है, जो इतने विशाल विमानवाहक पोत को तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने सभी परीक्षणों में सफल होने के बाद आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल किया जाना उन लोगों को करारा जवाब है, जो प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर भारत अभियान पर सवाल खड़ करते रहे हैं।
भारत का दबदबा सारी दुनिया में बढ़गा
यह बताता है कि अगर अवसर और उचित प्रोत्साहन मिले, तो भारतीय इंजीनियर्स और वैज्ञानिक दुनिया के किसी भी देश से पीछे नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि इस विशाल और ताकतवर पोत के नौसेना में शामिल होने से हमारी नौसेना हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मिल रही चुनौतियों का सामना और अधिक सक्षमता से कर सकेगी तथा तेजी से उभर रही एक सैन्य महाशक्ति के रूप में भारत का दबदबा सारी दुनिया में बढ़गा।


Download Android App
Download iOS App



