भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 मई से तेलंगाना और केरल के दो दिवसीय दौरे पर होंगे।
भाजपा ने एक बयान में कहा कि अपने दौरे के दौरान नड्डा विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और तेलंगाना और केरल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
5 मई को हैदराबाद पहुंचने के बाद नड्डा तेलंगाना राज्य के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और शाम को महबूबनगर (तेलंगाना) में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
अगले दिन 6 मई को नड्डा कोझीकोड पहुंचेंगे और केरल बीजेपी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन के बेटे की शादी में शामिल होंगे। शाम को नड्डा कोझिकोड बीच पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



