Keshav Prasad Maurya : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। पार्टी के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में दोनों नेताओं की यह महत्वपूर्ण मुलाकात हुई।
Highlights
. Keshav Prasad Maurya पहुंचे दिल्ली
. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले
Keshav Prasad Maurya जेपी नड्डा से मिले
जेपी नड्डा के साथ लगभग एक घंटे तक बातचीत करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) पार्टी मुख्यालय से रवाना हो गए। इसके थोड़ी देर बाद उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी जेपी नड्डा के साथ मुलाकात करने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे। हालांकि, इस मुलाकात के एजेंडे को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, इस मुलाकात को उत्तर प्रदेश में होने वाले राजनीतिक बदलाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष के चेहरे हो सकता है बदलाव
बता दें कि 15 वर्षों के राजनीतिक वनवास के बाद जब वर्ष 2017 में भाजपा को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हुई थी, उस समय केशव प्रसाद मौर्य ही उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। यह माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष के चेहरे में बदलाव कर सकती है और इस लिहाज से जेपी नड्डा की केशव प्रसाद मौर्य और भूपेंद्र चौधरी के साथ मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य और जेपी नड्डा के बीच लगभग एक घंटे तक हुई मुलाकात में उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात, राज्य में आए लोकसभा चुनाव के नतीजे, प्रदेश सरकार के कामकाज, प्रदेश में संगठन और सरकार के बीच तालमेल एवं समन्वय सहित कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई है।


Download Android App
Download iOS App





