कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे मल्लिकार्जुन खड़गे इन दिनों अपने समर्थन के लिए काफी प्रचार-प्रसार कर रहे है। अभी वो लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे है। इसके साथ ही वो मतदाताओं से अपने लिए समर्थन मांग रहे है। खड़गे समर्थन मांगने के साथ ही साथ कई बड़े ऐलान भी किए है। कार्यकर्ताओं से बात करके खड़गे ने साफ किया कि अगर वो अध्यक्ष बन गए तो आगामी समय में पार्टी में 50 फीसदी पोस्ट 50 से कम उम्र वाले लोगों को दिए जाएंगे। इसके साथ ही खड़गे ने बीजेपी पर भी निशाना साधा है।
कांग्रेस में रिमोट कंट्रोल जैसी कोई चीज नहीं: खड़गे
एक रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी द्वारा बार बार यह दावा किया जा रहा कि खड़गे अगर चुनाव जीत भी जाते है तो वो अपनी मर्जी का कुछ नहीं कर पाएंगे। उनका रिमोट सोनिया गांधी के हाथ में होगा। इसी बात पर खड़गे बीजेपी पर भड़कते हुए नजर आए है और उन्होंने कहा, ‘मैं चुनाव जीतता हूं तो अधिकार मेरे पास होगा। कांग्रेस में रिमोट कंट्रोल जैसी कोई चीज नहीं है। कुछ लोगों को लगता है कि मैं सोनिया गांधी के हिसाब से काम करूंगा तो वो बिलकुल गलत है। ऐसा कुछ नहीं है।’
बीजेपी ने नहीं दी कोई कुर्बानी
इसी के साथ खड़गे ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘बीजेपी ने कितनी बार अपने अध्यक्ष के लिए चुनाव कराया है , जो हमें उपदेश दे रहे है। सहमित से ही वो लोग अध्यक्ष चुनते है, इसलिए हमे ज्ञान नहीं देना चाहिए। देश को आजादी क्या अमित शाह और पीएम ने दिलवाई है ? जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा, राजीव गांधी ने कुर्बानी दी। इतने साल कुछ नहीं हुआ तो एम्स, इतने डॉक्टर, इंजीनियर बनते क्या ?सोनिया गांधी उस परिवार से आती है, जिसने देश के लिए कई कुर्बानियां दी है। उन्होंने खुद पद लेने के बजाय या फिर अपने बेटे पर विचार करने के बजाय एक अर्थशास्त्री को देश का प्रधानमंत्री बना दिया। बीजेपी वाले ये सब नहीं समझ सकते है।
शशि थरूर पर भी खड़गे ने दी राय
हम आपको बता दें, खड़गे ने अपने और थरूर के मतभेद पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा,’ उन्होंने कहा, ‘ये हमारा निजी और घर का मामला है। हम सभी को बस इतना पता है कि हमें मिलकर काम करना है। हमारे फैसले सभी का ध्यान रखते हुए लिए जाएंगे। मैं उनकी उन बातों से सहमत हूं जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वो अध्यक्ष बनते है तो पार्टी में व्यापक स्तर पर बदलाव करेंगे।’


Download Android App
Download iOS App



