कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होने वाला है। जिसकी तैयारी में दोनों उम्मीदवार शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे जुट चुके है। दोनों नेता लगातार चुनाव प्रचार प्रसार कर रहे है। इस बीच खड़गे कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलकर कई वादे कर रहे है। उन्होंने उदयपुर में चिंतन शिविर के दौरान कहा की अगर वो अध्यक्ष बन जाते है तो आगामी समय में पार्टी में 50 फीसदी पोस्ट 50 से कम उम्र वाले लोगों को दिए जाएंगे।
शशि थरूर पर खड़गे का बयान
इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि वो अपने फैसले पर अडिग है और वो इससे पीछे नहीं हटेंगे। इसके साथ ही खड़गे ने शशि थरूर के साथ मतभेदों वाली खबर पर भी बात की है। उन्होंने कहा, ‘ये हमारा निजी और घर का मामला है। हम सभी को बस इतना पता है कि हमें मिलकर काम करना है। हमारे फैसले सभी का ध्यान रखते हुए लिए जाएंगे। मैं उनकी उन बातों से सहमत हूं जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वो अध्यक्ष बनते है तो पार्टी में व्यापक स्तर पर बदलाव करेंगे।
पार्टी को मजबूत करने की कोशिश : खड़गे
इसी के साथ उन्होंने अपने चुनाव लड़ने के फैसले पर कहा कि ‘मैं हर जगह जाकर अपनी बातों को रख रहा हूं। मतदाताओं से बात कर रहा हूं। मैं राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र कर्नाटक, गुजरात राज्य गया था। सब मुझे चुनाव लड़ने के लिए बोल रहे थे। हमें इस समय पार्टी को मजबूत रखने की जरूरत है। मैं वही कर रहा हूं। ‘
बीजेपी पर साधा निशाना
हम आपको बता दें, खड़गे ने इस दौरान बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा ‘ हम कांग्रेस वाले मिलकर फैसले लेते है, जबकि कुछ लोग जनता के बीच में भ्रम पैदा कर रहे है। वो कामयाब नहीं हो पाएंगे। बीजेपी ने कितनी बार अपने अध्यक्ष के लिए चुनाव कराया है , जो हमें उपदेश दे रहे है। सहमित से ही वो लोग अध्यक्ष चुनते है, इसलिए हमे ज्ञान नहीं देना चाहिए। ‘


Download Android App
Download iOS App



