नितिन गडकरी बोले – नेतृत्व को हार की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए

Summary :

तीन हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा की हार के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि “नेतृत्व” को “हार और विफलताओं” की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

तीन हिंदी भाषी राज्यों में हाल में भाजपा की हार के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि “नेतृत्व” को “हार और विफलताओं” की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। साफगोई के लिये चर्चित भाजपा नेता ने कहा कि सफलता की तरह कोई विफलता की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता।

bjp

नितिन गडकरी ने कहा, “सफलता के कई दावेदार होते हैं लेकिन विफलता में कोई साथ नहीं होता। सफलता का श्रेय लेने के लिये लोगों में होड़ रहती है लेकिन विफलता को कोई स्वीकार नहीं करना चाहता, सब दूसरे की तरफ उंगली दिखाने लगते हैं।” वह यहां पुणे जिला शहरी सहकारी बैंक असोसिएशन लिमिटेड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Desk Team