प्यार में फंसाकर करती थी शादी, फिर पैसे-गहने लेकर हो जाती थी फरार, हरियाणा में ऐसे पकड़ी गई यूपी की लुटेरी दुल्हन काजल

Summary :

Mathura Looteri Bride Case:  उत्तर प्रदेश के मथुरा की लुटेरी दुल्हन काजल आखिरकार बुधवार को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर ली गई। पुलिस उसे एक साल से तलाश रही थी। वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचती रही थी। जब पुलिस ने उसे पकड़ा, उस वक्त उसके हाथों में मेंहदी लगी थी और उसने जींस व टीशर्ट पहन रखी थी। सामान्य सी दिखने वाली यह लड़की असल में शातिर दिमाग की धोखेबाज़ निकली। Mathura Looteri Bride Case: प्यार में फंसाकर करती थी शादी, फिर हो जाती थी गायब काजल पर आरोप है कि वह कुंवारे लड़कों को अपने प्रेम…

Mathura Looteri Bride Case:  उत्तर प्रदेश के मथुरा की लुटेरी दुल्हन काजल आखिरकार बुधवार को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर ली गई। पुलिस उसे एक साल से तलाश रही थी। वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचती रही थी। जब पुलिस ने उसे पकड़ा, उस वक्त उसके हाथों में मेंहदी लगी थी और उसने जींस व टीशर्ट पहन रखी थी। सामान्य सी दिखने वाली यह लड़की असल में शातिर दिमाग की धोखेबाज़ निकली।

Mathura Looteri Bride Case: प्यार में फंसाकर करती थी शादी, फिर हो जाती थी गायब

काजल पर आरोप है कि वह कुंवारे लड़कों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनसे शादी करती थी। शादी के बाद वह उनके घर से पैसे और गहने लेकर चुपचाप फरार हो जाती थी। यह सिलसिला कई बार दोहराया गया। शादी करने के कुछ ही दिनों में वह अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर नकदी और जेवर लेकर भाग जाती थी।

Mathura Looteri Bride Case
Mathura Looteri Bride Case, PHOTO (social media)

Looteri Dulhan Kajal Arrested: पूरा परिवार ठगी में शामिल

इस धोखाधड़ी में काजल अकेली नहीं थी, बल्कि उसका पूरा परिवार शामिल था। पुलिस पहले ही उसके पिता भगत सिंह, मां सरोज देवी, बहन तमन्ना और भाई सूरज को गिरफ्तार कर चुकी है। ये सभी लोग मिलकर शादी का नाटक रचते थे और फिर योजना बनाकर ठगी को अंजाम देते थे।

Uttar Pradesh Crime News: राजस्थान पुलिस ने ऐसे पकड़ा

राजस्थान पुलिस लंबे समय से काजल की तलाश में थी। आखिरकार मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने उसका पता लगाया। वह गुरुग्राम के सरस्वती इन्क्लेव इलाके में किराए के मकान में रह रही थी। बुधवार को पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।

Mathura Looteri Bride Case
Mathura Looteri Bride Case, PHOTO (social media)

राजस्थान, यूपी और हरियाणा में केस दर्ज

काजल और उसके परिवार के खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। इनमें से सबसे बड़ा मामला राजस्थान के सीकर जिले से सामने आया, जहां एक शख्स ताराचंद ने पुलिस में शिकायत दी थी।

11 लाख लेकर हुई थी फरार

ताराचंद का आरोप है कि काजल के पिता भगत सिंह ने शादी के लिए 11 लाख रुपये लिए थे। शादी एक गेस्ट हाउस में करवाई गई थी, लेकिन शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन यानी काजल और उसका पूरा परिवार घर से गायब हो गया। साथ में नकदी और गहने भी ले गए।

Mathura Looteri Bride Case
Mathura Looteri Bride Case, PHOTO (social media)

पुलिस जांच जारी

काजल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगा है। इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। पुलिस का मानना है कि यह गैंग अभी और भी राज्यों में सक्रिय हो सकता है।

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 400000 रुपये से अधिक का बारूद जब्त

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।