मोदी आज किसानों को करेंगे संबोधित,देशभर में होगा लाइव टेलीकास्ट, जीरो बजट वाली प्राकृतिक खेती पर होगी चर्चा

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को प्राकृतिक खेती, खाद्य प्रसंस्करण तथा कृषि आधारित ऊर्जा विषय पर तीन दिन के एक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गुजरात के आणंद में आयोजित यह सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को प्राकृतिक खेती, खाद्य प्रसंस्करण तथा कृषि आधारित ऊर्जा विषय पर तीन दिन के एक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गुजरात के आणंद में आयोजित यह सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है और तीन दिन चलेगा।प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन को वीडिया लिंक के माध्यम से 11 बजे संबोधित करेंगे।
इस सम्मेलन में शून्य बजट वाली प्राकृतिक खेती, कृषि क्षेत्र के कायाकल्प में प्रौद्योगिकी की भूमिका और कृषि आधारित स्वच्छ ऊर्जा जैसे विषयों पर चर्चा होगी।इस सम्मेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र  सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे।सम्मेलन स्थल पर पांच हजार किसानों के उपस्थित रहने की व्यवस्था है। इसके अलावा वीडियो लिंक से देश भर के हजारों की संख्या में किसान जुड़ेंगे।
कार्यक्रम का सीधा होगा प्रसारण
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भाजपा देशभर के 9,500 मंडलों में करेगी। भाजपा ने कहा कि भाषण सुनने के लिए पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधि भी किसानों के साथ मौजूद रहेंगे।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव अरुण सिंह और पार्टी की किसान शाखा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री का भाषणा सुनने के लिए इन सभी स्थलों पर किसानों को आमंत्रित किया जाएगा।बयान में कहा गया कि भाजपा और केंद्र और राज्यों में उनकी सरकारें कृषि क्षेत्र की प्रगति और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Desk Team