NDRF Raising Day: PM नरेंद्र मोदी ने एनडीआरएफ के18वें स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 18वें स्थापना दिवस पर, लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए मशहूर इस संस्था की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 18वें स्थापना दिवस पर, लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए मशहूर इस संस्था की सराहना की और कहा कि भारत आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के निर्माण सहित आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के लिए कई प्रयास कर रहा है।
आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई प्रयास
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, एनडीआरएफ को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। वे सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लोगों की सहायता करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।उनकी बहादुरी सराहनीय है।भारत आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के निर्माण सहित आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के लिए कई प्रयास कर रहा है।

2005’ को NDRF की स्थापना की गई थी
हर साल 19 जनवरी को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2006 में ‘आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005’ के तहत एनडीआरएफ की स्थापना की गई थी। आपदा या संकट की स्थिति में विशेष प्रतिक्रिया के उद्देश्य से इस बल की स्थापना हुई थी।

Desk Team