जैवलिन थ्रो स्टार Neeraj Chopra ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया है। नीरज ने फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स 2024 में यह सफलता हासिल की है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने इस मौके पर उन्हें बधाई दी है। टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो के गोल्ड मेडलिस्ट Neeraj Chopra ने फिनलैंड में आयोजित पावो नूरमी गेम्स में जेवलिन में यह जीत हासिल की। उन्होंने 85.97 थ्रो कर पहला स्थान प्राप्त किया।
HIGHLIGHTS
- 26 जुलाई से 11 अगस्त तक खेले जाएंगे पेरिस ओलिंपिक
- Neeraj Chopra ने फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स 2024 में जीता गोल्ड
- इस खास मौके पर सीएम नायब सैनी ने उन्हें बधाई दी है
Neeraj Chopra ने इस जीत के साथ पेरिस ओलंपिक से पहले अपनी फॉर्म को लेकर अच्छे संकेत दे दिए हैं। इस खास मौके पर सीएम नायब सैनी ने उन्हें बधाई दी है। सीएम ने कहा, “नीरज चोपड़ा को बधाई, वो देश का सम्मान लगातार बढ़ा रहे हैं। उन्हें गोल्ड मेडल जीतने के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं। उनकी इस जीत से पूरा देश खुश है, वो आगे भी इसी तरह देश के लिए मेडल जीतते रहें।”
चोट के बाद वापसी कर रहे Neeraj Chopra का इस इवेंट में बेस्ट थ्रो 85.97 मीटर का रहा। तीसरे प्रयास में उन्होंने यह दूरी हासिल की। पहले प्रयास में 83.62 का बेस्ट थ्रो नीरज ने ही मारा था। लेकिन दूसरे प्रयास में फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर ने जेवलिन को 83.96 मीटर दूर फेंक दिया। तीसरे प्रयास में नीरज ने जो बढ़त बनाई वो अंत तक कायम रही। अगले महीने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस ओलिंपिक गेम्स का आयोजन होगा, जिससे पहले नीरज की शानदार वापसी ने आगामी पेरिस ओलंपिक को लेकर उनकी मजबूत तैयारियों की गवाही दी है।


Download Android App
Download iOS App





