नीतीश के CM पड़ छोड़ने की मिल गई वजह, जानिए 3 महीने बाद ही क्यों लिया यह फैसला?

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की राजनीति के असल चाणक्य माने जाते हैं। वे बिहार की राजनीति में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने 20 नवंबर 2025 को रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. लेकिन शपथ लेने के करीब साढ़े तीन महीने बाद ही उन्होंने राज्य की राजनीति से हटने का फैसला किया.

अब सभी अपने अपने कयास लगा रहे हैं। इस बीच राज्य में राजनीतिक पारा फिर चढ़ गया है। वहीं विपक्ष इसे भाजपा की नई चाल बता रहा है और कह रहा है कि मुख्यमंत्री के सीएम पद छोड़ने की वजह भाजपा का उन पर दबाव बताया जा रहा है।

बता दें अपना सीएम पद छोड़ने के साथ उन्होंने राज्यसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. उनके इस फैसले ने बिहार की राजनीति में अचानक हलचल बढ़ा दी है. जेडीयू के अंदर और विपक्षी दलों में भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : बिहार में सबसे प्रभावशाली नेता

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

पिछले दो दशकों से बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते रहे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही महीनों बाद उनका राज्य की राजनीति से हटने का फैसला कई सवाल खड़े कर रहा है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तो फिर इतनी जल्दी पद छोड़कर राज्यसभा जाने का फैसला क्यों लिया.

Nitish Kumar News : सेहत बताई जा रही वजह

बता दें नीतीश कुमार 75 साल के हो चलते हैं, वे 2015 से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं, इससे पहले वे 2005 से 2014 तक और 2000 में थोड़े समय के लिए इस पद पर रहे थे। वे बिहार के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं।

बताया जा रहा है कि नीतीश के सीएम पद छोड़ने के फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह उनका गिरता सेहत है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है. इसी कारण पार्टी के भीतर भी इस बात पर चर्चा होने लगी थी कि उन्हें अब कम जिम्मेदारी वाले पद पर जाना चाहिए.

बता दें बीते विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की सेहत को लेकर विपक्ष ने भी मुद्दा बनाया था, मगर विपक्ष के इसी दाव को जेडी यू भुनाने में कामयाब रही और नहला पर दहला मारते हुए नीतीश नीत गठबंधन पूरी बहुमत से जीती।

Bihar CM Nitish Kumar : जेडीयू नेतृत्व ने लिया फैसला

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

एक रिपोर्ट के मुताबिक जेडीयू नेतृत्व को भी उनकी सेहत को देखते हुए फैसला लेना पड़ा. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री रहते हुए भी कई बार उनकी तबीयत को लेकर चिंता जताई गई थी. पिछले कुछ महीनों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों के कई वीडियो भी सामने आए थे, जिनमें उनकी सेहत को लेकर सवाल उठे थे.

Rajya Sabha Election 2026 : विपक्ष का तीखा हमला

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

दूसरी तरफ विपक्ष इसे पूरी तरह से भाजपा का किया कराया कह रहा है। विपक्ष का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री को पद छोड़ना ही था, तो फिर कुछ महीने पहले ही शपथ क्यों ली गई. विपक्ष इसे राजनीतिक रणनीति बता रहा है.

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार के साथ धोखा किया है और उन्हें जानबूझकर मुख्यमंत्री पद से हटाने की रणनीति बनाई गई है.

यह भी पढ़ें‘राज्य सभा जाना चाहता हूं’, Nitish Kumar का बड़ा ऐलान, सीएम आवास के बाहर जमकर नारेबाजी; JDU कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।