वरिष्ठ माकपा नेता सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के पीछे किसी राजनीतिक दल का हाथ नहीं है।
येचुरी ने कहा कि मामला असल में यह है कि “प्रदर्शनकारी हमारा नेतृत्व कर रहे हैं और हम उनके पीछे चलते जा रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि शाहीन बाग प्रदर्शन जब से शुरू हुआ है तब से इसने देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस प्रदर्शन ने उन्हें आपातकाल के दिनों की याद दिला दी।
येचुरी यहां मुंबई कलेक्टिव में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ राकांपा की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं।
उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के विरोध प्रदर्शन के पीछे कोई राजनीतिक दल नहीं है। वास्तव में वे हमारा नेतृत्व कर रहे हैं और हम उनके पीछे चल रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



