बिगड़ते हुए मौसम को देखते हुए रिशेड्यूल हुए ओलंपिक मुकाबले, भारतीयों के भी समय में बदलाव

Summary :

टोक्यो 2020 के बहुत सारे खेलों में आज होने वाले मुकाबले खराब मौसम के कारण रिशेड्यूल करने पड़े हैं। अभी थोड़ी देर पहले मौसम के असर को देखते हुए ही साइकिलिंग बीएमएक्स रेसिंग में पुरुषों के पहले सेमीफाइनल को भी रिशेड्यूल कर दिया गया है।

वेबसाइट ओलपिक डॉट कॉम के मुताबिक रिशेड्यूल होने का असर भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबलों पर भी पड़ा है। अब भारतीय खिलाड़ी निम्न भारतीय समय के हिसाब से अपने मुकाबले खेलेंगे:-
बैडमिंटन :
पीवी सिंधु और यामागुची अकाने (जापान) के बीच क्वार्टर फाइनल मैच दोपहर 1.15 बजे होगा
मुक्केबाजी-
लाइटवेट वर्ग में सिमरनजीत सिंह का राउंड ऑफ 16 में मुकाबला सुबह 8.15 बजे
लाइटवेट वर्ग में लवलीना बोर्गोहेन का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला सुबह 8.48 बजे
हॉकी-
महिला पूल-ए में भारत का आयरलैंड के साथ मुकाबला सुबह 8.15 बजे
पुरुष पूल-ए में भारत का जापान के साथ मुकाबला दोपहर 3 बजे
तीरंदाजी-
महिला तीरंदाजी क्वार्टर फाइनल में दीपिका कुमारी का मुकाबला सुबह 11.30 बजे

Desk Team