मिसिसिपी स्थित अमेरिका के वायुसेना अड्डे पर काम करने वाले एक ठेकेदार ने अपने वाहन से ‘ट्रैक’ पर चल रहे चार वायुसेना कर्मियों को टक्कर मार दी, जिसमें से एक की मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने बताया कि एमेट जे बेनेट पर बिलोक्सी में ‘केसलर एयर फ़ोर्स बेस’ पर खराब वाहन चलाने का आरोप भी है जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
घटना बुधवार की है। एफबीआई के प्रवक्ता ब्रेट कार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बेनेट तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था और उसकी एक अन्य वाहन से टक्कर होते-होते बची थी। चश्मदीदों ने बताया कि घटना से पहले बेनेट संदिग्ध व्यवहार कर रहा था। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में मारा गया वायुसेना कर्मी केसलर में 81वीं प्रशिक्षण शाखा में तैनात था।
रिश्तेदारों को सूचित किए जाने के 24 घंटे बाद तक मृतक का नाम जारी नहीं किया जाएगा। घायलों के संबध में कोई जानकारी नहीं दी गई। कार ने बताया कि बेनेट के असैन्य नागरिक होने और दुर्घटना एक संघीय संपत्ति पर होने की वजह से एफबीआई मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



