केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों को हर सहायता उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिये 21 दिनों के लॉकडाउन की मंगलवार को घोषणा की थी।
गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों से उन प्रवासी कामगारों, श्रद्धालुओं आदि के लिये फौरन राहत शिविर स्थापित करने को भी कहा, जो अपने मूल राज्य लौट रहे हैं या ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं।
शाह ने कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिये देश की तैयारी की समीक्षा के दौरान कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के मुताबिक सरकार बंद की अवधि के दौरान प्रवासी कामगारों को हर सहायता उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है।’’मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक शाह ने राज्यों को बंद के दौरान प्रवासी कामगारों के लिये राज्य आपदा राहत कोष का इस्तेमाल करने को अधिकृत किया है।


Download Android App
Download iOS App



