चीन के वुहान से चले कोरोना वायरस लगभग पूरी दुनिया में फैल चुका है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस महामारी की चपेट में अब तक 6 लाख से भी ज्यादा लोग आ चुके हैं। शनिवार को एएफपी की तरफ से यह आंकड़ा जारी किया गया। विश्व के 183 देशों में अब तक संक्रमण के छह लाख पांच हजार 10 मामले सामने आए हैं जबकि 27 हजार 982 लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,04,837 मामले सामने आए हैं जिनमें 1,711 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई है जहां मृतकों की संख्या 9134 और संक्रमित मामलों की संख्या 86,498 है। चीन इस महामारी का केंद्र है जहां मरने वालों की संख्या 3295 और संक्रमित मामलों की संख्या 81,394 रही।
इस वायरस से सबसे ज्यादा चीन के बाद इटली और स्पेन प्रभावित है।स्पेन में पिछले 24 घंटों में 832 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कुल 5,690 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन की सरकार ने इस महामारी से निपटने के लिए सेना तैनात कर दी है।
बताते चले कि इस वायरस से भारत में संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भारत में अबतक कुल 931 लोग इस वायरस की चपेट में हैं और 23 लोगों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



