देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम क्षेत्र के प्रमुख लोगों से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर इस महामारी से निपटने में सहयोग करने और इससे निपटने के लिए सुझाव मांग रहे हैं। इसी के तहत पीएम मोदी ने सोमवार को गायत्री परिवार के प्रमुख प्रणव पण्ड्या से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की और उनसे कोरोना वायरस के बारे में जागरुकता फैलाने में मदद करने का अनुरोध किया।
पीएम मोदी ने कहा, ‘‘आप स्वयं एक फिजिशियन भी है और आप वैज्ञानिक तरीके से इस बीमारी से बचने के लिए जनमानस को अवगत करा सकते हैं।’’पण्ड्या ने प्रधानमंत्री को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
पण्ड्या ने मोदी को देशभर में फैले गायत्री परिवार के पांच हजार से अधिक प्रज्ञा संस्थानों द्वारा लोगों को भोजन के पैकेट पहुंचाए जाने तथा मुख्यमंत्री राहत कोष एवं प्रधानमंत्री राहत कोष में आर्थिक रूप से किए जा रहे सहयोग से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने योग गुरु रामदेव, श्री श्री रविशंकर और जग्गी वासुदेव समेत धार्मिक नेताओं के साथ कोरोना वायरस पर चर्चा के तहत पण्ड्या से बात की।


Download Android App
Download iOS App



