Coronavirus : PM मोदी की देशवासियों से अपील, गैर-जरूरी यात्रा पर जाने से बचें

Summary :

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोनावायरस को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है।

चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर दुनिया के लगभग 104  देशों में फैल चुका है। भारत में भी इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब तक 73 लोगों के संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “कोविद -19 नॉवेल कोरोनावायरस को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है। सभी मंत्रालयों और राज्यों में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इन कदमों में वीजा के निलंबन से लेकर स्वास्थ्य सेवा क्षमता बढ़ाने तक के व्यापक कदम हैं।”

अपने एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि “आतंक को नहीं, सावधानियों को हां कहें, केंद्र सरकार का कोई भी मंत्री आगामी दिनों में विदेश यात्रा नहीं करेगा। मैं अपने देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे गैर-जरूरी यात्रा से भी बचें। हम बड़ी सभाओं को टालकर प्रसार की श्रृंखला को तोड़ सकते हैं और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।”

Desk Team