प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राधास्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की और सामाजिक कार्यों के लिए इस आध्यात्मिक संगठन की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ”आज दिन में, मुझे राधास्वामी सत्संग ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाकात का सौभाग्य मिला। आरएसएसबी की सामाजिक कार्यों से जुड़ी पहल सराहनीय हैं।”
ਅੱਜ, ਮੈਨੂੰ ਰਾਧਾ ਸੁਆਮੀ ਸਤਿਸੰਗ ਬਿਆਸ ਦੇ ਬਾਬਾ ਗੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਜੀ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਦਾ ਮਾਣ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ। ਰਾਧਾ ਸੁਆਮੀ ਸਤਿਸੰਗ ਬਿਆਸ ਦੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵਾ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ ਹਨ। pic.twitter.com/oKPDckHZzp
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2022
प्रधानमंत्री ने बाबा गुरिंदर के साथ मुलाकात की एक तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की।
पंजाब में राधास्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायी अच्छी खासी तादात में हैं। राज्य में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।


Download Android App
Download iOS App



