प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार रात यहां जीएमडीसी मैदान में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव में भाग लिया और मां अम्बे की आरती की।
गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आए मोदी के साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी थे। मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक गरबा नृत्य भी देखा।
उन्होंने वहां मौजूद कुछ लोगों से बातचीत की और उन्हें अपने साथ सेल्फी लेने का मौका दिया।


Download Android App
Download iOS App



