व्हाइट हाउस भी भारत का ‘फॉलोवर’ बन गया है। व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को फॉलो करना शुरू किया है।

गौरतलब हो कि कोरोना महामारी की मार झेल रही है पूरी दुनिया और इस महामारी ने अमेरिका में अपना विकराल रूप धारण कर लिया है इसी के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा की मांग की थी जिसके बाद भारत ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर लगी पाबंदी को हटाकर अमेरिका को उपलब्ध करवाई थी। जिसके बाद अब व्हाइट हाउस ट्विटर पर भारत को फॉलो करने लग गया है। आपको बता दें कि व्हाइट हाउस अपने ट्विटर अकाउंट पर सिर्फ 19 हैंडल को फॉलो करता है जिसमें सिर्फ 5 ट्विटर हैंडल विदेशी हैं और यह सभी भारतीय हैं।
व्हाइट हाउस अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास और भारत में अमेरिकी दूतावास को फॉलो करने लगा है। इसे भारत की ओर से मुहैया कराई गई हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा का असर ही समझें। बता दें कि इनके अलावा व्हाइट हाउस सिर्फ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति माइक पेंस समेत अन्य कुछ अमेरिकी प्रशासन से जुड़े व्यक्तियों को ही फॉलो करता है।


Download Android App
Download iOS App



