राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के 183 नये मामले सामने आए और कुल संख्या 903 पर पहुंच गई। इस वायरस संक्रमित दो अन्य की मौत से मरने वालों की संख्या 14 हो गयी।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी आंकड़ में नये 183 मामलों में 154 मरकज से हैं। इसे मिलाकर मरकज के संक्रमितों की संख्या 584 पर पहुंच गई है।
विदेश यात्रा अथवा इनके संपर्क में आने वाले नये मामले 12 रहे। पहले की जांच रिपोर्ट आज आई है जिसमें 17 पॉजिटिव मामले थे।
राजधानी में कोरोना से संक्रमित मरीजों में से दो अन्य मौत हो गयी है और कुल मरने वालों की संख्या 14 हो गई।


Download Android App
Download iOS App



