देशव्यापी लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चौथी बार देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री का होम मेड गमछा मास्क लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी का गमछा मास्क सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रधानमंत्री ने अपने आज के संबोधन की शुरुआत में गमछा मास्क लगाकर की। हालांकि संबोधन के बीच में उन्होंने गमछा हटा दिया। देश में कोरोना प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया है। देश में 3 मई तक पाबंदिया रहेंगी।

हालांकि 20 अप्रैल के बाद कुछ इलाकों में कुछ पाबंदियों के साथ ढील की अनुमति दी जा सकती है। जिन इलाकों में कोरोना के केस नहीं बढ़ेंगे और हॉट स्पॉट बनने की आशंका नहीं होगी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू 21 दिन के लॉकडाउन का वर्तमान चरण आज (14 अप्रैल) समाप्त हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी कोरोना प्रकोप के बीच हर बार गमछा मास्क पहने ही नजर आए है। उनका ये मास्क हर बार लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों के मास्क की समस्या को दूर करते हुए गमछा को मास्क के तौर पर इस्तेमाल करने को कहा है।


Download Android App
Download iOS App



