प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनके मंत्रिपरिषद के साथ बैठक की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हालांकि, बैठक में हुई चर्चा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। मुख्यमंत्री शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे कैबिनेट सहयोगियों के लिए एक दुर्लभ सौभाग्य है कि आज गुवाहाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।’’
अधिकारियों के मुताबिक, यहां कोईनाधोरा राज्य गेस्ट हाउस में हुई बैठक करीब दो घंटे तक चली।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में नई सरकारों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर हैं।


Download Android App
Download iOS App



