आज से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, 14,600 करोड़ की विकास परियोजनाओं का होगा शुभारंभ

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज से गुजरात दौरा शुरू होने वाला है। पीएम मोदी गुजरात को कई परियोजनाओं की सौगात देने वाले है। गुजरात को करीब 14,500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिलने वाली है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज से गुजरात दौरा शुरू होने वाला है। पीएम मोदी गुजरात को कई परियोजनाओं की सौगात देने वाले है। गुजरात को करीब 14,500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिलने वाली है। पीएम मोदी का यह दौरा भी दो दिन का होगा, जंहा वह गुजरात के कई शहरों का दौरा करेंगे। पीएम मोदी अपना दौरा मेहसाणा से शुरू करेंगे।  पीएम मोदी का दौरा अभी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले है और बीजेपी को लगातार आप पार्टी और कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। 
सिविल अस्पाताल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी 
बता दें, सितंबर दौरे पर भी पीएम मोदी ने गुजरात को कई सौगातों से नवाजा था, लेकिन इस बार पीएम मोदी एक सिविल अस्पाताल का उद्घाटन करेंगे, जिसके निर्माण में करीब 172 करोड़ की व्यय हुई हैं हैं,इसके अलावा प्रधानमंत्री किडनी रिसर्च सेंटर में 408 करोड़ की लागत से बने अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। बाद में पीएम मेडिसिटी में 140 करोड़ की लागत से बने जीआरआईसी के नए भवन का भी लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी मोढेरा को भारत का पहला 24×7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित करेंगे, यह भारत के इतिहास में सबसे पहला गांव होगा, जो सौर उर्जा से संचालित किया जाएगा।  
सौराष्ट्र में पेयजल की बड़ी समस्या
कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी १० अक्टूबर को सौराष्ट्र के नर्मदा अवतरण इरिगेशन योजना का लोकार्पण करेंगे।  यह पीएम मोदी गुजरात के लिए सर्वश्रेष्ठ योजनाओं में से एक हैं।  इस योजना के लिए पीएम मोदी ने सभी को शुद्द पेयजल देने के लिए संकल्प लिया था।  जिस योजना २०२२ में मूर्त रूप दिया जा रहा हैं। सौराष्ट्र में पेयजल की समस्या की सबसे बड़ी समस्या हैं।  जिसका निवारण इस योजना के तहत किया जा रहा हैं।  
आपको बता दे की गुजरात बीजेपी प्रयाोगशाला रही हैं, गुजरात में चुनाव राज्य की चौखट पर खड़ी है । चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव का कभी भी एलान कर सकता हैं । इससे पहले ही बीजेपी गुजरात में सत्ता बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं । 

Desk Team