पीएम मोदी ने समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, साझा किए कुछ पत्राचार

Summary :

लोहिया ने वंचित समुदायों के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए भी काम किया और कांग्रेस के तत्कालीन आधिपत्य के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लोहिया की सैद्धांतिक राजनीति तथा बौद्धिक कौशल के लिए उनका बेहद सम्मान किया जाता है। लोहिया का जन्म 1910 में आज ही के दिन हुआ था। लोहिया एक स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी विचारों को मानने वाले थे। लोहिया ने वंचित समुदायों के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए भी काम किया और कांग्रेस के तत्कालीन आधिपत्य के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम भी किया। उनका निधन 1967 में हुआ था।
पीएम ने किया ट्वीट
पीएम मोदी ने लोहिया को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘‘डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें नमन। कई ऐतिहासिक घटनाओं में उनकी अग्रणी भूमिका रही और हमारे स्वतंत्रता संग्राम में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सैद्धांतिक राजनीति और बौद्धिक कौशल के लिए उनका बेहद सम्मान किया जाता।


पीएम ने कुछ पत्राचार भी किए साझा

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लोहिया से जुड़े कुछ पत्राचार भी साझा किए। उन्होंने लिखा, इतिहास के पन्नों की कुछ दिलचस्प बातें… डॉ. लोहिया का लॉर्ड लिनलिथगो को लिखा एक पत्र और डॉ. लोहिया के पिता तथा उनके बीच हुआ पत्राचार।

Desk Team