PM मोदी ने किया ट्रम्प का समर्थन, कहा- मुश्किल वक्त ही दोस्तों को लाती है करीब

Summary :

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बातों से पूरी तरह से सहमत हूं । ऐसे वक्त ही दोस्तों को करीब लाते हैं। भारत-अमेरिका की साझेदारी पहले से ज्यादा मजबूत है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के इलाज में इस्तेमाल किये जाने वाले हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा को भेजने की मंजूरी के लिए भारत के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में दोस्तों के बीच करीबी सहयोग की जरूरत होती है। जिसके बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रम्प के दोस्ती वाले बयान पर सहमति जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुसीबत का वक्त ही दोस्तों को करीब लाता है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बातों से पूरी तरह से सहमत हूं । ऐसे वक्त ही  दोस्तों को करीब लाते हैं। भारत-अमेरिका की साझेदारी पहले से ज्यादा मजबूत है। भारत कोविड-19 के खिलाफ मानवता की लड़ाई में अमेरिका मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। हम इस लड़ाई को  एक साथ जीतेंगे।”

बिहार : 4 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि , कुल मामलों की संख्या हुई 43

बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वालो की संख्या 14,000 के पार हो गई है और इस बीमारी से अबतक कुल 4,24,945 लोग संक्रमित हो चुके हैं । भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की मंजूरी मिलने के बाद ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘चुनौतीपूर्ण समय में दोस्तों के बीच करीबी सहयोग की जरूरत होती है। हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पर फैसले के लिए भारत और भारत के लोगों का धन्यवाद। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद के मजबूत नेतृत्व का धन्यवाद जिन्होंने न केवल भारत की बल्कि पूरे मानवता की मदद की।’’ 

Desk Team