प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (15 अक्टूबर) को कानून मंत्रियों और कानून सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को वर्चुअली संबोधित करेंगे।
दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी गुजरात के एकता नगर में कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा की जा रही है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सम्मेलन का उद्देश्य नीति निमार्ताओं को भारतीय कानूनी और न्यायिक प्रणाली से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है।
सम्मेलन में वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र जैसे त्वरित और किफायती न्याय के लिए मध्यस्थता, समग्र कानूनी बुनियादी ढांचे का उन्नयन, अप्रचलित कानूनों को हटाने, न्याय तक पहुंच में सुधार, लंबित मामलों को कम करने और मामलों के त्वरित निपटान को सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। बयान में कहा गया है कि राज्य इस सम्मेलन के माध्यम से अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, नए विचारों का आदान-प्रदान करने और आपसी सहयोग में सुधार करने में सक्षम होंगे।


Download Android App
Download iOS App



