प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूराजनीतिक और भू-रणनीति पर भारत के अहम सम्मेलन ‘रायसीना संवाद’ का बृहस्पतिवार को उद्घाटन करेंगे।
विदेश मंत्रालय ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ (ओआरएफ) के साथ मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस संवाद का आठवां संस्करण दो से चार मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को संवाद का शुभारंभ करेंगे।’’
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि होंगी।


Download Android App
Download iOS App



