एक अप्रैल को छात्रों से जुुड़ेगे पीएम मोदी , परीक्षा को लेकर करेंगे छात्रों का मार्गदर्शन

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी एक अप्रैल को परीक्षा पे चर्चा के पांचवें संस्करण के दौरान दुनिया भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को ट्वीट पर इसकी घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी एक अप्रैल को परीक्षा पे चर्चा के पांचवें संस्करण के दौरान दुनिया भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को ट्वीट पर इसकी घोषणा की। मंत्रालय ने कहा कि रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के लिए लगभग 15.7 लाख प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया है।
परीक्षा को लेकर तनाव कम करने के लिए छात्रों व अभिभावकों के साथ करते हैं चर्चा
प्रधानमंत्री ने एक अद्वितीय संवादात्मक कार्यक्रम – परीक्षा पे चर्चा की अवधारणा की, जिसमें देश और विदेश से छात्र, माता-पिता और शिक्षक परीक्षा के तनाव को दूर करने और जीवन को ‘उत्सव’ के रूप में मनाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए उनके साथ बातचीत करते हैं।
शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग पिछले चार वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। पीपीसी के पहले तीन संस्करण नयी दिल्ली के टाउन-हॉल इंटरएक्टिव प्रारूप में आयोजित किए गए थे। चौथा संस्करण सात अप्रैल, 2021 को ऑनलाइन आयोजित किया गया था।
 

Desk Team