प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फऱवरी 2022 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को रेलवे की कई सौगात देंगे। पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी।
पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मुंबई उपनगरीय रेलवे की दो उपनगरीय ट्रेनों को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद इस अवसर पर उनका संबोधन भी होगा। बयान में कहा गया कि मोदी 18 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
बयान के मुताबिक कल्याण मध्य रेलवे का मुख्य जंक्शन है। देश के उत्तरी और दक्षिणी भाग से आने वाला यातायात कल्याण में जुड़ता है और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटीएम) की ओर चला जाता है। कल्याण और सीएसटीएम के बीच चार रेल मार्गों में से दो ट्रैक धीमी लोकल ट्रेनों के लिए और दो ट्रैक फास्ट लोकल, मेल एक्सप्रेस और मालगाड़ियों के लिए इस्तेमाल किए गए थे। उपनगरीय और लंबी दूरी की ट्रेनों को अलग करने के लिए दो अतिरिक्त लाइन की योजना बनाई गई थी।
बयान में कहा गया कि ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेल लाइन लगभग 620 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई हैं और इसमें 1.4 किलोमीटर लंबा रेल फ्लाईओवर, तीन प्रमुख पुल, 21 छोटे पुल शामिल हैं। ये लाइन मुंबई में उपनगरीय रेलगाड़ियों के यातायात के साथ लंबी दूरी की रेलगाड़ियों के यातायात में रुकावट को काफी हद तक दूर कर देंगी। इससे शहर में 36 नयी उपनगरीय ट्रेनें भी चलाई जा सकेंगी।
भाषा आशीष पवनेश


Download Android App
Download iOS App



