देश में इस वक्त शोक की लहर देखी जा सकती है। इसकी वजह है अचानक हुई CDS बिपिन रावत की मृत्यु। देखा जाए तो ये खबर भारतवासियों के साथ विदेशियों के लिए भी हैरानकर देने वाली है। बता दें कि बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी और 12 और लोगों की जान इस हादसे में चली गई है। जिसकी वजह से भारत में शोक की लहर दौड़ उठी है। बता दें कि कल यानि शुक्रवार को जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार आज शाम को पीएम मोदी दिल्ली लाए गए पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने जा सकते है।
इसी के साथ बताया जा रह रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और एनएसए अजीत डोभाल आज शाम पालम तकनीकी क्षेत्र में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य कर्मियों के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने जा सकते हैं। वही विपक्ष ये मौका भी राजनीति किए बिना छोड़ना नहीं देना चाहता है। बता दें कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो हेलिकॉप्टर हादसा हुआ उसमे हम सभी विपक्षी नेताओं की मांग थी कि सरकार की ओर से बयान जारी करने और श्रद्धांजलि देने बाद पार्टी के फ्लोर नेताओं को भी श्रद्धांजलि देने का समय मिले। लेकिन सरकार और स्पीकर ने ऐसा नहीं करने दिया।


Download Android App
Download iOS App



