प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि उसने लोकतंत्र की हर संस्था को अपमानित किया है, चाहे वह सेना हो या सीएजी।
राफेल करार के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से बोले जा रहे हमलों की तरफ इशारा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी ने उच्चतम न्यायालय के फैसले पर भी सवाल सिर्फ इसलिए उठा दिए क्योंकि उसे फैसला पसंद नहीं आया।
मोदी नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तमिलनाडु के वेल्लोर, कांचीपुरम, विलुप्पुरम और दक्षिण चेन्नई के जिलों और पुडुचेरी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे।
संचार उपग्रह जीसैट-7ए के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती शुरू
कांग्रेस पर अपने हमले तेज करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आपातकाल के दिनों के बाद से ही कांग्रेस पार्टी ज्यादा धूर्त हो गई है।’’
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह उच्चतम न्यायालय और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जैसी संस्थाओं को ‘‘बर्बाद’’ नहीं होने देंगे।
राहुल ने चेन्नई में अपनी सहयोगी पार्टी द्रमुक की ओर से आयोजित एक रैली में कहा था कि भाजपा सरकार मानती है कि ‘‘सिर्फ एक ही विचार भारत को चला सकता है।’’
मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जनता से संपर्क बढ़ाएं। उन्होंने कहा, ‘‘आवास से लेकर स्वास्थ्य देखभाल तक, स्वच्छता से लेकर कौशल तक…यह योजनाएं समाज के हर वर्ग के लिए हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



