साउथ सुपरस्टार प्रभास के फैंस उनकी आने वाली फिल्म ‘फौजी’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट का ऐलान किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। लेकिन पोस्टर आते ही नेटिजन्स की नजरें उस पर टिक गईं और लोगों ने अंदाज़ा लगाना शुरू कर दिया कि कहीं यह पोस्टर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तो नहीं बनाया गया है? अब इस मामले पर फिल्म के पब्लिसिटी डिजाइनर ने चुप्पी तोड़ी है।
क्या पोस्टर में AI का हुआ है इस्तेमाल?

जब से ‘फौजी’ का पोस्टर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई थी कि क्या फिल्म के मेकर्स ने भी अब AI का सहारा लेना शुरू कर दिया है। फिल्म के पब्लिसिटी डिजाइनर अनिल और भानु ने एक इंटरव्यू में इस बात की कन्फर्मेशन की है कि पोस्टर में AI का इस्तेमाल हुआ है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल बहुत कम जगह पर किया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टर के बैकग्राउंड में कुछ ऐसी चीजें थीं जो फिल्म के फ्रेम से लोगों का ध्यान भटका रही थीं, उन्हें हटाने के लिए AI टूल्स की मदद ली गई।
प्रभास का चेहरा और इमोशन्स असली हैं

डिजाइनर्स ने साफ किया है कि भले ही बैकग्राउंड के लिए AI का इस्तेमाल हुआ हो, लेकिन प्रभास का चेहरा और उनके इमोशन्स को बिल्कुल हाथ से (Manual Design) बनाया गया है। उनका कहना है कि AI अभी भी इंसानी जज्बातों को उस बारीकी से नहीं पकड़ सकता, जो एक आर्टिस्ट अपनी मेहनत से कर सकता है। इसलिए प्रभास के लुक के साथ कोई भी AI छेड़छाड़ नहीं की गई है। फिल्म के मुख्य किरदार को ओरिजिनल रखने की पूरी कोशिश की गई है।
बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की नई उम्मीद

गौरतलब है कि प्रभास की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर वैसा कमाल नहीं दिखाया जैसी उम्मीद थी। अब हर किसी की नजरें हनु राघवपुडी की ‘फौजी‘ पर टिकी हैं, जो इसी साल 3 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फैंस को उम्मीद है कि ‘फौजी’ में प्रभास का जलवा फिर देखने को मिलेगा। प्रभास भी इस समय ‘स्पिरिट‘ और ‘कल्कि‘ के सीक्वल जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। पोस्टर विवाद के बाद अब फैंस का पूरा ध्यान फिल्म की कहानी और प्रभास की दमदार एक्टिंग पर है।
Read More: साउथ फिल्मों की इस एक्ट्रेस ने बताया एक्स-पार्टनर के ‘एब्यूजिव’ व्यवहार का सच, ‘अपरिचित’ के..



Download Android App
Download iOS App




