राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने रामनवमी की दीं शुभकामनाएं - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने रामनवमी की दीं शुभकामनाएं

राम नवमी का पर्व आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं।

राम नवमी का पर्व आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, राम नवमी के पावन-पुनीत अवसर पर समस्त देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं। त्याग, तपस्या, संयम और संकल्प पर आधारित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र का जीवन हर युग में मानवता की प्रेरणाशक्ति बना रहेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, राम नवमी पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यार्दा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र से त्याग व सेवा का अमूल्य संदेश मिलता है। सभी देशवासी, प्रभु राम के उच्च आदशरें को आचरण में ढालें और एक गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करें, ऐसी मेरी मंगलकामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − seven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।