राष्ट्रपति ने संसद के बजट सत्र का सत्रावसान किया

Summary :

संसद के बजट सत्र का सत्रावसान कर दिया गया है। बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और सात अप्रैल को समाप्त हुआ।

संसद के बजट सत्र का सत्रावसान कर दिया गया है। बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और सात अप्रैल को समाप्त हुआ। लोकसभा और राज्यसभा की ओर से शुक्रवार को अलग-अलग जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बजट सत्र का सत्रावसान किया।
दो माह से अधिक चला सत्र 
वर्तमान लोकसभा के आठवें सत्र का सत्रावसान सात अप्रैल को किया गया, जबकि राज्यसभा के सत्र का सत्रावसान शुक्रवार को किया गया। संसद के बजट सत्र को तय समय से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। दो महीने से ज्यादा समय तक चले इस सत्र में 27 बैठकें हुईं और इस दौरान यूक्रेन की स्थिति तथा पर्यावरण समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। एक बार सत्रावसान होने के बाद नया सत्र आहूत करने के लिए सरकार पुनः राष्ट्रपति को सिफारिश करती है।
 

Desk Team