उत्तर प्रदेश में कुख्यात माफिया तत्वों के खिलाफ योगी सरकार के कसते शिकंजे के फलस्वरूप शामली जनपद के थाना बाबरी में आपराधिक रिकार्ड वाले हिस्ट्रीशीटर संजीव उर्फ जीवा की 21 बीघा जमीन शासन ने कुर्क कर ली।
दुर्दांत अपराधी मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी माना जाता हैं संजीव जीवा
जिलाधिकारी, शामली के आदेशानुसार शामली सदर तहसील की राजस्व टीम व बाबरी पुलिस द्वारा शुक्रवार को गांव आदमपुर निवासी संजीव एवं उसके परिवार की कुल 21 बीघा जमीन कुर्क करने की कार्रवाई की गयी है। संजीव को बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी माना जाता है।
आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कुर्क की जमीन
शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर के आदेशानुसार विभिन्न जनपदों के थानों में पंजिकृत मुकदमों के चलते संजीव द्वारा अर्जित की रकम से खरीदी गई कुल 21 बीघा जमीन उपजिलाधिकारी शामली सदर ब्रजेश कुमार व पुलिस उपाधीक्षक थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर व बाबरी थानाध्यक्ष वीरेंद, कसाना ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की।
आपको बता दे कि संजीव जीवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात बदमाश हैं। सपा सरकार में संजीव जीवा की अपराध जगत में तूती बोलती थी । लेकिन प्रदेश सत्ता परिवर्तन के बाद ही संजीव जीवा गैंग भूमिगत होकर ही अपने अपराध की सरकार चला रहे हैं । जिला प्रशासन शामली ने संजीव जीवा की 21 बीघा जमीन कुर्क कर भूमिगत गैंग को साफ संकेत दिया हैं। ,कि अगर मानवता का गंला घोटने का दुस्साहस किया जाएगा, सजा के साथ आर्थिक साम्राज्य को जमींदोज किया जाएगा ।


Download Android App
Download iOS App



