कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाई गई हैं। उन्हें ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। प्रियंका ने बताया कि वे फिर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने बताया कि वे घर पर ही आइसोलेटर हो गई हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगी।
Tested positive for covid (again!) today. Will be isolating at home and following all protocols.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 10, 2022
प्रियंका गांधी इससे पहले भी एक बार कोविड-19 से ग्रस्त हुए थीं। दो महीने के अंदर प्रियंका गांधी दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इससे पहले वे 3 जून को कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। तब उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्रियंका ने तब ट्वीट कर कहा था कि हल्के लक्षण के बाद कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


Download Android App
Download iOS App



