दिल्ली हिंसा : संसद परिसर में राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन

Summary :

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर में दिल्ली हिंसा पर अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की।

संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का आज यानि शुक्रवार को पांचवां दिन है। बीते चार दिनों में दिल्ली हिंसा को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाई सुचारु रूप से नहीं हो सकी। वहीं आज भी राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने प्रदर्शन किया। 
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर में दिल्ली हिंसा पर अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। विपक्ष के हंगामे के कारण बीते 4 दिनों से सदन की कार्यवाई बाधित रहने के बाद आज भी हंगामे के आसार है। कांग्रेस के 7 सांसदों के निलंबन के बारे में संसद में चर्चा होने से माहौल गरम होने के आसार हैं। 

संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का आज 5वां दिन, लोकसभा में सांसदों के निलंबन का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस इस मामले को सदन में उठाएगी क्योंकि उनका मानना है कि यह फैसला स्पीकर का नहीं बल्कि सरकार के कहने पर हुआ है। वहीं इससे पहले दिल्ली हिंसा को लेकर संसद के बजट सत्र के पहले दोनों दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। 
लगातार हंगामे के बाद गुरुवार को लोकसभा में कड़ी कार्रवाई हुई और कांग्रेस के 7  सदस्यों को शेष पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। दरअसल, कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर सदन की कार्यवाई के दौरान पेपर फेंके थे। सांसदों की इस हरकत पर कड़ा फैसला लेते हुए सभी को संसद के शेष बजट सत्र से निलंबित कर दिया।

Desk Team