संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का आज यानि शुक्रवार को पांचवां दिन है। कांग्रेस के 7 सांसदों के निलंबन के बारे में संसद में चर्चा होने से माहौल गरम होने के आसार हैं। स्पीकर के फैसले से नाराज कांग्रेस द्वारा इस मामले को आज संसद में जोर-शोर से उठाया जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस इस मामले को सदन में उठाएगी क्योंकि उनका मानना है कि यह फैसला स्पीकर का नहीं बल्कि सरकार द्वारा लिया गया है। वहीं इससे पहले दिल्ली हिंसा को लेकर बीते चार दिनों में विपक्ष ने दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया। लगातार हंगामे के बाद गुरुवार को लोकसभा में कड़ी कार्रवाई हुई और कांग्रेस के 7 सदस्यों को शेष पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, दो कारों के बीच टक्कर में 13 लोगों की मौत
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग को लेकर बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद अमर पटनायक ने राज्यसभा में जीरो आवर नोटिस दिया है। वहीं दिल्ली में दंगा प्रभावित परिवारों को राहत देने और स्वतंत्र जांच आयोग गठित करने की आवश्यकता को लेकर कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राम गोपाल यादव और जावेद अली खान ने राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।
लोकसभा में इन विधेयकों की होगी पेशी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज दि इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2019 विचार और पारित करने के लिए लोकसभा में रखेंगी। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी आज खनिज कानून (संशोधन) विधेयक, 2020 लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगे। इस मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज लोकसभा में द एयरक्राफ्ट (संशोधन) विधेयक, 2020 को रखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



