कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘अग्निपथ योजना’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘अपने मित्रों का भविष्य विदेशों तक में सुरक्षित करने वाले’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को बेरोज़गार बनने के लिए छोड़ दिया है।
राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें दिखाया गया है कि केंद्रीय अर्धसैनिक बल में भर्ती होने के लिए परीक्षा दे चुके युवा परिणाम नहीं आने से दुखी हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अपने ‘मित्रों’ का भविष्य विदेशों तक में सुरक्षित करने वाले प्रधानमंत्री जी ने अपने देश के युवाओं को बेरोज़गार बनने के लिए छोड़ दिया है।’’
अपने ‘मित्रों’ का भविष्य विदेशों तक में सुरक्षित करने वाले प्रधानमंत्री जी ने अपने देश के युवाओं को बेरोज़गार बनने के लिए छोड़ दिया है।
इन युवाओं के साथ इतना पक्षपात क्यों? pic.twitter.com/4Gnsapgj1e
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 4, 2022
कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया, ‘‘इन युवाओं के साथ इतना पक्षपात क्यों?’’ गौरतलब है कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तमाम नेता केंद्र की अग्निपथ योजना के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। वहीं देशभर के कई हिस्सों में अग्निपथ के खिलाफ युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए भारी मात्रा में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।


Download Android App
Download iOS App



