कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लोगों का आह्वान किया कि कोविड-19 को लेकर सावधानी बरतने में कोई कोताही नहीं की जाए और जरूरी दिशानिर्देशों का अनुसरण किया जाए।
उन्होंने ‘कोरोना इज नॉट ओवर (कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ)’ हैशटैग से ट्वीट किया, ‘‘अपनी सुरक्षा करें, सभी जरूरी सावधानियों का पालन करें।’’
कांग्रेस नेता ने यह अपील ऐसे समय की है जब देश के कुछ पर्यटन स्थलों समेत कई स्थानों पर हाल के दिनों काफी भीड़ देखने को मिली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार ने भी इस स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए राज्यों से कहा है कि जरूरी प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित की जाए।


Download Android App
Download iOS App



