कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, नरेन्द्र मोदी के खादी संबंधी बयान की पृष्ठभूमि में रविवार को कहे बयान के उपर कटाक्ष किया और स्पष्ट किया कि मोदी की करनी और कथनी बिल्कुल भी मेल नहीं खाते हैं।
राहुल ने ट्वीट करके मोदी पर साधा निशाना
‘Khadi for Nation’ but Chinese Polyester for National flag! 🇮🇳
As always, the words and actions of the PM never match.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 28, 2022
मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने ट्वीट किया, राष्ट्र के लिये खादी, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज के लिये चीन का पोलिएस्टर। हमेशा की तरह प्रधानमंत्री की कथनी और करनी मेल नहीं खाते।”

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा था कि आजादी के बाद खादी की अनदेखी की गई लेकिन अब यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए प्रेरणा का एक स्रोत बन सकती है। उन्होंने गुजरात में साबरमती नदी तट पर खादी उत्सव के दौरान यह टिप्पणी की।


Download Android App
Download iOS App



